Find us on facebook

Click the post title to share individual post

To share a specific post first on click the post title and then press the share button.

Sunday, 17 July 2016

IIT-KGP Experience








MESSAGE TO JUNIORS

क्यूंकि मैं अपने आप को अच्छा इंजीनियर नहीं मानता इसलिए ये सन्देश एक लेखक ही हैसियत से दूँ तो बेहतर होगा।  इस 2200 acre  के कैंपस में जो दो सबसे खतरनाक चीज़ें हैं वो हैं आपका laptop और आपका room , अगर शुरुआत में ही आप इनमे जरुरत से ज्यादा लिन हो गए तो आपके भविष्य की रेखाएं चिंताजनक हो सकती हैं । मैंने देखा है कुछ लोग इस 13000 वाली जनसंख्या वाले कैंपस में हो कर भी कितने अकेले होते हैं , ऐसे लोगो से कहूंगा अकेले मत रहो ,बाहर निकलो, लोगो से मिलो , आसपास की खूबसूरती को पहचानो , हर महफ़िल का हिस्सा बनो ।

सबसे जरुरी अगर हो सके तो इश्क़ करो ,इश्क़ से मेरा मतलब सिर्फ बंदी से नहीं है , इश्क़ से मेरा मतलब है वो सारी चीज़ें जो आपको ख़ुशी देती हैं , सबसे इश्क़ करो ,इस कैंपस से , acads से ,हॉल से ,dept से और अपने दोस्तों से ।  गर्लफ्रेंड बनाओ , और उसके बाद जब कभी उसके साथ 2. 2  घूमोगे तो तो तुम्हे 2.2 की संकीर्णता का पता चलेगा ,कभी नेताजी auditorium के पर्दे पर भी ज़िन्दगी को चलते देखो, nehru museum की ख़ामोशी को सुनो, gymkhana के टॉप की टेढ़ी सतह पर लेट कर देखो वहाँ से ज़िंदगी कितनी सीधी लगती है ,कभी tech market के जावेद हबीब की सीढ़ियों को सुनो ,तुम्हे पता चेलगा की kgp में इश्क की हदें क्या हैं. इश्क़ करो इश्क़ इंसान को खूबसूरत बनता है ।

और इन सब के बीच बुरी आदतों से बचो, हर चीज़ का अनुभव लो पर किसी का आदि मत बनो , याद रखो जिन्होंने तुम्हे, तुम्हारे भले के लिए खुद से दूर रखा है वो तुमसे बहुत प्यार करतें हैं , बिना सोचे समझे कुछ भी मत करो , असफल होना बुरा नहीं है , हारना बुरा नहीं है , बुरा है टूट जाना ,बुरा है कोशिश न करना , और सबसे खतरनाक है सपनो का मर जाना, इसलिए सपने देखो , टूट भी जाए तो भी देखो, खुद पर भरोसा रखो , जरूर सफल होगे ।

ये बहुत मुश्किल है की इंसान अपनी उम्र से आगे निकल जाये , इसलिए अपनी उम्र से आगे निकलने की कोशिश मत करो , वक़्त पर भरोसा रखो , वो अपने हिसाब से सबको सारी चीज़े दे देता है , हो सकता है तुम्हारा दिमाग तुम्हारी उम्र से आगे निकल जाये , पर तुम्हारा दिल हमेशा तुम्हे अहसास दिलाता रहेगा की तुम्हारी उम्र को क्या चाहिए ,इसलिए कभी कभी दिल की भी सुनो, ज़िन्दगी आसान हो जाएगी।  ज़िन्दगी बहुत खूबसूरत है ,कोशिश करो इसे और खूबसूरत बनने की , तुम ऐसी जगह पर हो जहां लाखों लोग होने के सपने देखते है , इसलिए बहाने मत बनाओ, इसे व्यर्थ मत करो,  मेहनत करो ,हर दिन कुछ नया सिखने की कोशिश करो , खुश रहो ,और याद रखो  सारा आसमान अनछुआ पड़ा है ,तो जाओ इसे छू कर अपने सपने पुरे कर लो ।   

3 comments:

  1. Then best thought that i have ever got to read on any blogs, confessions and many other online portals about KGP campus life. If we make a thought gallery, this can be kept as asset to Nehru museum for coming generations. Its true, that after few decades Positivism would be toughest subject to understand, hardest religion to follow and rarest emotion in mankind.loved it :) (Y)

    ReplyDelete

Comment using facebook